अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय वाराणसी जोन द्वारा चंदौली जनपद की एसओजी और सर्विलांस की गठित टीम ने संयुक्त की कार्यवाही की गई।
चन्दौली /अलीनगर : अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा अपराध व अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना अलीनगर अन्तर्गत इण्डियन ऑयल टर्मिनल के पास से टैंकरों से तेल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से लगभग 950 लीटर अवैध चोरी का डीजल / पेट्रोल, एक टैंकर नम्बर UP45T3570 भरा हुआ, एक अल्टो कार नम्बर UP70AR6884, एक बैगनार UP67C0638, खाली बाल्टी 12, चार कुप्पी व चोरी के तेल में प्रयोग होने वाली प्लास्टिक की पाईप, पेट्रोल डीजल मापने वाला यंत्र धारिता एक,पांच भिन्न भिन्न कम्पनियो की मोबाइल व ग्यारह इंडियन आयल कम्पनी का कार्ड व एक मोटर साइकिल UP67F2701 की बरामदगी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों से प्राथमिक पूछताछ से संज्ञान में आया कि हे0का0 रोशन यादव थाना अलीनगर पर नियुक्त की संलिप्तता के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-127/2026 धारा- 287,316(3),305(B),317(2),317(4),61(2), 112 BNS व 23 पेट्रोलियम अधिनियम व 7/13 भष्ट्राचार निवारण बनाम हे0का0 रोशन यादव व 11 अन्य के विरूद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
◼️घटना का विवरण
दिनांक 27.02.2026 मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अलीनगर मुख्य मार्ग से इण्डियल आयल टर्मिलनल के अन्दर जाने वाले मार्ग पर चन्द्रमा चौहान के मकान के सामने इण्डियल आयल टर्मिनल के अन्दर से तेल भरकर भिन्न भिन्न जनपदो को जाने वाले टैंकरो को तेल चोरी के संगठित गिरोह द्वारा टैंकरो को साईड में खड़ा कराकर चालक व खलासी की मिलीभगत व आपसी षडयंत्र के तहत टैंकरो का ताला तोड़कर बड़े पैमाने पर डीजल / पेट्रोल की चोरी करते है, जिसको अलग अलग जगहों पर ले जाकर गिरोह के सदस्यो द्वारा भण्डारण भी किया जाता है, यह पेट्रोल / डीजल ज्वलनशील पदार्थ है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद चंदौली की एसओजी, सर्विलांस टीम व अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय वाराणसी जोन द्वारा गठित टीम ने बताये गये स्थान पर घेराबंदी करके छापेमारी की तो मौके से टैंकर से तेल की चोरी कर रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
◼️गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1-अनवर अंसारी पुत्र निशार अंसारी निवासी कुछिला थाना कोचस जिला रोहतास, बिहार उम्र करीब 19 वर्ष की जमा तलाशी से एक मोबाइल सैमसंग कम्पनी का स्लेटी रंग का मोबाइल व दाहिने जेब से 500-500 के 18 नोट कुल नौ हजार रूपया(9000) बरामद हुए ।
2- दानिश पुत्र मुस्तकीम निवासी वार्ड न0 16 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष जमा तलाशी से एक मोबाइल रेडमी कम्पनी काला रंग व बायी जेब से 700 रूपये बरामद हुए ।
3- पंकज यादव पुत्र मोहन यादव निवासी वार्ड नं0 10 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 25 वर्ष जमा तलाशी से एक मोबाइल विवो कम्पनी नीला रंग बरामद हुआ ।
4- प्रहलाद चौहान पुत्र मुराहू चौहान निवासी वार्ड नं0 9 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष की जमा तलाशी से एक मोबाइल नील रंग विवो कम्पनी व ग्यारह अलग-अलग टैंकरो का इण्डियन आयल कम्पनी का कार्ड बरामद हुआ ।
◼️गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रमोद चौहान पुत्र मुराहू चौहान ग्राम वार्ड 09 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व शेरू पुत्र मैनूद्दीन राजू पुत्र मैनूद्दीन निवासी अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली सुहैल पुत्र निहालुद्दीन निवासी 740 वार्ड नं0 13 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व चंदा चौहान निवासी अलीनगर थाना अलीनगर का एक संगठित गिरोह है, हम लोग आर्थिक भौतिक एवं बुनियादी लाभ के लिए टर्मिनल के अन्दर से आने वाले टैंकर चालको व उनके मालिको से मिली भगत व आपसी षडयंत्र के तहत चालक खलासी से मिलकर टैंकर से 60 रूपये लीटर खरीदकर बाजार में 80 रूपये लीटर की दर से बेचते है। जिसके लाभांस का हम लोग आपस में बराबर बराबर हिस्सा लेते है, इसी तेल चोरी के कार्य से हम लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते है।
◼️टैंकर का निरीक्षण किया गया तो टैंकर का ताला लगा हुआ है। परन्तु लाक वाले राड को काटकर तेल निकाला गया है। जिससे चेम्बर से डीजल / पेट्रोल का हल्का हल्का रिसाव हो रहा है। मौके पर डीजल / पेट्रोल के 4 जरिकैन पचास-पचास लीटर के खाली बाल्टी 7, खाली 50 लीटर का जरिकैन 6 व प्लास्टिक की दो पाईप, कुप्पी चार, पेट्रोल डीजल मापने वाला यंत्र एक बरामद हुआ। टैंकर के ड्राईवर की तलाश की गयी तो टैंकर चालक ट्रक को चालू हालत में छोड़कर ट्रक से कूदकर मौके से भाग गया।
◼️गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर इण्डियन आयल डिपो तिराहा पप्पू मिस्त्री की गोमटी के सामने एक वैगनार UP67C0638 के अन्दर से छः प्लास्टिक के 50 लीटर के ड्रम में 300 लीटर पेट्रोल / डीजल बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश चौहान पुत्र गुरूचरन चौहान निवासी वार्ड नं0 9 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व असलम पुत्र करीमुदीन निवासी वार्ड नं0 9 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के रूप में हुई । इसी प्रकार संयुक्त कार्यवाही में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
◼️गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर राजू व शेरू पुत्रगण मैनुद्दीन निवासी अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली आर.के.बी.के. पेट्रोल पम्प के बगल में स्थित दोनो कमरो की तलाशी ली गयी तो उक्त दोनो कमरो से दो बड़ा ड्रम 200 लीटर धारिता, जिसमें पेट्रोल व डीजल भरा हुआ है तथा सात छोटा ड्रम 50 लीटर धारिता जिसमें 50-50 लीटर पेट्रोल /डीजल भरा हुआ है,कुल 650 लीटर डीजल / पेट्रोल तथा चार खाली ड्रम 200 लीटर व 2 छोटा जरिकेन 50 लीटर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों से प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि हे0का0 रोशन यादव थाना अलीनगर पर नियुक्त की संलिप्तता भी तेल चोरी के प्रकरण प्रतीत हो रही है। । इस मामले में एक मुख्य आरक्षी (रोशन यादव) की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-अनवर अंसारी पुत्र निशार अंसारी निवासी कुछिला थाना कोचस जिला रोहतास, बिहार उम्र करीब 19 वर्ष
2- दानिश पुत्र मुस्तकीम निवासी वार्ड न0 16 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष
3- पंकज यादव पुत्र मोहन यादव निवासी वार्ड नं0 10 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 25 वर्ष
4- प्रहलाद चौहान पुत्र मुराहू चौहान निवासी वार्ड नं0 9 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष
5- राकेश चौहान पुत्र गुरूचरन चौहान निवासी वार्ड नं0 9 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।
6- असलम पुत्र करीमुदीन निवासी वार्ड नं0 9 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।
बरामदगी का विवरण:-
1-950 लीटर अवैध चोरी का डीजल/पेट्रोल ।
2-एक भरा हुआ तेल टैंकर (UP 45 T 3570),
3-एक अल्टो कार (UP 70 AR 6884),
4-एक वैगनार कार (UP 67 C 0638)
5-एक मोटरसाइकिल (UP 67 F 2701)
6-05 मोबाइल फोन,
7-9000 रुपये नकद,
8-11 इण्डियन ऑयल कंपनी के कार्ड,
9-तेल चोरी में प्रयुक्त उपकरण (पाइप, कुप्पी, माप यंत्र, जैरिकैन) ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे टैंकर चालकों के साथ मिलीभगत कर कम दाम पर तेल खरीदते थे और उसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाते थे

.jpeg)
