मुगलसराय पुलिस व क्राइम ब्रान्च पुलिस टीम द्वारा कोडिन कफ सिरप के संबंध में पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त द्वारा मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित अवैध अचल सम्पत्ति कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपए को अस्थायी रुप से फ्रीज किया गया.
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / मुगलसराय/ चंदौली : मादक द्रव्य एवं नशीले पदार्थ की तस्करी के रोकथाम तथा अपराधियों / तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्राईम ब्रान्च पुलिस द्वारा थाना मुगलसराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-570/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)(क) बी0एन0एस0 व 8/9V(A)/ 21/ 27A/29 N.D.P.S. ACT. व मु0अ0सं0-571/25 धारा- 318(4)/338 /336(3) /340(2)/61(2)(क) बी0एन0एस0 व 8/9V(A)/ 21/ 27A/29 N.D.P.S. ACT. में अभियुक्त स्वप्निल केसरी पुत्र मनोज केसरी निवासी कृष्णा नगर कालोनी चन्धासी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की गई ।
कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त स्वप्निल केसरी एवं उसके पारिवारीजनों के द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गयी अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध धारा 68F एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत जनपद चन्दौली पुलिस व क्राईम ब्रान्च चन्दौली की संयुक्त टीम द्वारा मुगलसराय में अभिग्रहण / कुर्की की कार्यवाही हुई ।
उक्त कार्यवाही के दौरान अन्तर्गत ग्राम-बेचूपुर, ग्राम-चन्धाशी, ग्राम-हरिशंकरपुर तहसील मुगलसराय जनपद चन्दौली स्थित अभियुक्त एवं उसके परिजनों की कुल 6 अचल सम्पत्तियों कीमत लगभग 03.50 करोड़ रुपया है जिसे दिनांक 11.02.2026 को कार्यवाही में अधिग्रहित/कुर्क किया गया ।
चन्दौली पुलिस के अनुसार मादक औषधियों की तस्करी / अवैध ब्यापार कर उससे अर्जित अवैध धन -सम्पत्ति बनाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कठोर एवं निरन्तर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी ।
सम्पत्ति जो अस्थायी रुप से फ्रीज की गई है:-
1.मकान संख्या 911 अन्दर आबादी रकबा 252.78 वर्ग मीटर ग्राम-बेचूपुर, परगना-मवई तहसील मुगलसराय जनपद चंदौली (बाउण्डी सहित) आवासीय भूमि, कीमत करीब 95 लाख रुपए
2.मकान संख्या 911 आबादी (रकबा 81.93 वर्ग मीटर ग्राम-बेचूपुर, परगना-मवई तहसील मुगलसराय जनपद चंदौली (आवासीय) , कुल कीमत लगभग-25 लाख रुपये
3.अराजी संख्या 914 क, 915 (रकबा 84.75 वर्ग मीटर) ग्राम-चंधासी, परगना-राल्हूपुर तहसील मुगलसराय जनपद चंदौली (आवासीय) ,कीमत करीब 30 लाख रुपए
4.अराजी संख्या 915 (रकबा 51.76 वर्ग मीटर) ग्राम-चंधासी, परगना-राल्हूपुर तहसील मुगलसराय जनपद चंदौली (आवासीय) , कुल कीमत लगभग-20 लाख रुपये
5.अराजी संख्या 482 (रकबा 126.39 वर्ग मीटर) ग्राम-चंधासी, परगना-राल्हूपुर तहसील मुगलसराय जनपद चंदौली (आवासीय) , कीमत लगभग- 1.5 करोड़ रुपये
6.अराजी संख्या 231/2 (रकबा 144.98 वर्ग मीटर) ग्राम-हरिशकरपुर, परगना-राल्हूपुर तहसील मुगलसराय जनपद चंदौली (आवासीय) , कीमत लगभग- 30 लाख रुपये
अनुमानित बाजारु दर पर प्रचलित कीमत 03.50 करोड़ रुपए
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-570/25 धारा-318(4),276,271 व 206(a) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चंदौली
2. मु0अ0सं0-571/25 धारा-206(a),271,276 व 318(4) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चंदौली
3. मु0अ0सं0-343/2025 धारा 8/21/25 NDPS ACT थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी
4. 1054/25 धारा 318(4)/319(2) BNS व 8/21 NDPS ACT थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र
अधिग्रहित/कुर्क कराने वाली टीमः-
1. क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह
2. संतोष कुमार सिंह -प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय जनपद चन्दौली मय पुलिस टीम
3. विमलेश कुमार मौर्य - विवेचक/निरीक्षक अपराध शाखा चन्दौली मय पुलिस टीम
4. उ0नि0 सुरेश पाण्डेय – चौकी इंचार्ज चन्धाशी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
5. उ0नि0 मनोज सिंह - अपराध शाखा
6. हे0का0 हाकिम लाल मौर्य - अपराध शाखा
