विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कर योजनाओं की वित्तीय प्रगति बढ़ाए जाने हेतु उप कृषि निदेशक चन्दौली को निर्देशित किया.
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को शैलन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा उप कृषि निदेशक, चन्दौली कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री भीम सेन, उप कृषि निदेशक, चन्दौली के साथ-साथ कर्मचारी / योजना प्रभारी उपस्थित रहे, इसी क्रम में महोदय, द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं की वित्तीय प्रगति बढ़ाए जाने हेतु उप कृषि निदेशक चन्दौली को निर्देशित किया गया।
साथ ही जनपद में फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत ग्रीन, अंबर, रेड एवं येलो डाटा की समीक्षा करते हुए फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष कर्मचारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए शत-प्रतिशत पूर्ति कराए जाने हेतु उप कृषि निदेशक, चन्दौली को निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि प्रति दिन की प्रगति की समीक्षा करते रहें।
इसी कम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना की प्रगति के बारे में तिरपाल, बखारी एवं आयोजित कराये गये प्रदर्शनों में कृषि निवेश वितरण एवं डी०बी०टी० की समीक्षा की एवं सुझाव / मार्गदर्शन कार्य में प्रगति लाने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा ग्राम-खरगीपुर विकास खण्ड-नियामताबाद में राष्ट्रीय खाय सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत गेहूँ (लाईन सोविंग) प्रदर्शन का उप कृषि निदेशक, चन्दौली के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्लस्टर प्रभारी श्री रोहित वर्मा, ए०टी०एम० द्वारा अवगत कराया गया कि 10 हे0 में गेहूँ प्रजाति डी०बी०डब्लू, 187 (करन वंदना) एवं मसूर गिनीकिट का प्रदर्शन कराया गया, जिसके कम में कृषक श्रीमती केवला देवी, श्री त्रिभुवन, श्री लालचन्द्र मादि कृषकों के खेतों का स्थलीय निरीक्षण / भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं की फसल अच्छी अवस्था में पायी गयी।
इसी कम में प्रदर्शन प्रभारी को निर्देशित किया गया कि उक्त प्रदर्शन के अन्तर्गत समस्त प्रकार के कृषि निवेशों को ससमय उपलब्ध कराया जाए।
खेत तालाब योजनान्तर्गत परियोजना प्रतापपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिरागें कृषक श्री रामलोचन सिंह, परियोजना प्रभारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी चन्दौली उपस्थित रहे।



