एक सप्ताह के अंदर अपनी यथास्थिति को नहीं बताने पर सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी

एक सप्ताह के अंदर अपनी यथास्थिति को नहीं बताने पर सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी

जनपद झांसी में संबंधीकरण के पश्चात जनपद झांसी से कार्य मुक्ति की तिथि 5 अगस्त  2015 को चंदौली में हो गया था। 

एक सप्ताह के अंदर अपनी यथास्थिति को नहीं बताने पर सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी

चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : जनपद में एक ऐसा वाकया आया हुआ है जिसमें श्रीमती जय मित्रा राही पति का नाम अशोक कुमार मूल निवासी मकान नंबर 46 /10 बी /1 म्योराबाद थाना कैंट जिला इलाहाबाद है जिसमें नौकरी करते समय उन्होंने अपना पता एलिगेंट टावर 101 प्रथम तल श्री रायल सिटी झांसी का दिया हुआ है। इन्होंने नियुक्ति की तिथि 3 नवम्बर 2007 में झांसी में पाई थी। 

विभाग में योगदान 7 नवम्बर 2007 से हुआ था। जनपद झांसी में संबंधीकरण के पश्चात जनपद से कार्य मुक्ति की तिथि 5 अगस्त  2015 को चंदौली में हो गया था। अब झांसी से कार्य मुक्ति की तिथि 31 मई 2018 को हो जाने से अब तक जय मित्रा राही अनुपस्थित चल रही है।

 ऐसी स्थिति में विभाग ने नोटिस जारी करके संदेश देने की कोशिश किया है कि आपकी नौकरी अगर प्यारी है तोअपने विभाग में उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाई तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी और एक सप्ताह के बाद आप स्वत नियुक्ति की योग्यता को खो देगी।उक्त सूचना विभाग के तरफ से जिला सूचना अधिकारी को दिया गया है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |