होली पर शहाबगंज पुलिस अलर्ट: हुड़दंग व अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

होली पर शहाबगंज पुलिस अलर्ट: हुड़दंग व अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शुक्रवार को शहाबगंज थाना परिसर में प्रधानों, व्यापारियों, सीएससी संचालकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

होली पर शहाबगंज पुलिस अलर्ट: हुड़दंग व अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शहाबगंज /चंदौली। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को शहाबगंज थाना परिसर में प्रधानों, व्यापारियों, सीएससी संचालकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने की।

बैठक में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, रंग-गुलाल की दुकानों की निगरानी, डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार संचालन तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाहों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानें निर्धारित समय पर बंद करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष गश्त की व्यवस्था की जाएगी।

सीएससी संचालकों को अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थित काउंटर लगाने, ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध लेन-देन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य साबित होती है, इसलिए कैमरों का चालू और सही स्थिति में रहना आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों व सीएससी संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, रामचंद्र शाही, अंगद सिंह, शिवपुजन सिंह, शिवानंद सिंह, चंद्र शेखर सिंह, प्रधान सजाउद्दीन, सत्येंद्र सिंह, शमशाद सिरताज अंसारी, रामसूचित दुबे, शिवकुमार, गौरव सिंह, रामजीत, परवेज, तरुण सिंह, राम प्रसाद, भोनू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |