Chandauli News : किसानों की मांग पर डीएम ने जनपद में धान खरीद जारी रखा

Chandauli News : किसानों की मांग पर डीएम ने जनपद में धान खरीद जारी रखा

किसानों की मांग और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन से धान की खरीद जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। 

किसानों की मांग पर डीएम ने जनपद में धान खरीद जारी रखा

  • डीएम की पहल पर जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा
  • किसानों की मांग पर शासन से निर्णय उपरांत जनपद के 40 क्रय केंद्रों पर खरीद अभी जारी
  • निर्बाध गति से चल रही धान खरीद, किसानों को अपना उत्पाद बेचने में मिल रही मदद : डिप्टी आरएमओ


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जनपद में धान खरीद लक्ष्य शासन के मंशानुसार पूर्ण होने के बाद भी जनपद में किसानों के मांग पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन से धान की खरीद जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। 

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्पादन को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। इस निर्णय का सीधा लाभ जनपद के धान उत्पादकों किसानों भाइयों को मिलेगा।

इस निर्णय का सबसे बड़ा फायदा जनपद के किसानों को होगा, जिनकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार धान की खेती है। जनपद में लगातार धान की खरीद सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा और फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। 


         बाइट - जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह
वर्तमान समय में जनपद में लगभग 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। यदि और आवश्यकता होती है तो अन्य क्रय केंद्रों को भी चालू कर दिया जाएगा। प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र पर खरीद हो रही है। और सभी काटा मंडी में चालू है। धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध गति से जनपद में चल रही है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |