पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस का हुआ आयोजन

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस का हुआ आयोजन

चहनियां क्षेत्र के पपौरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पर मंगलवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



फोटो - पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा पर कैरियर गाइडेंस में बोलते मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव।

  • मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव और ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन रहे

चंदौली / Purvanchal News Print : चहनियां क्षेत्र के पपौरा स्थित PM Shri Composite School पर मंगलवार को Career Guidance Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चंदौली के निदेशक डॉ. संजय यादव, विशिष्ट अतिथि द्वय ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन और समाजसेवी आरबी यादव थे।

   इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने कहा कि बच्चे को भविष्य में क्या बनना है, यह उसे पहले से ही पता होना चाहिए, इसलिए उसको कैरियर बनाने के लिए गाइडेंस की जरूरत होती है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव ने कहा कि पहले जब बच्चे इंटर पास करते थे, तब सोचते थे कि उन्हें अब क्या करना है। लेकिन आज प्राथमिक विद्यालय में ही उनको कैरियर बनाने का मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जो सराहनीय है। 

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस का हुआ आयोजन


 दूसरे विशिष्ट अतिथि चंदौली जिले के ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं, जिसमें वे पारंगत हों। रुचि के अनुसार ही कैरियर को चुनें, जिससे वह कार्य बोझ न लगे। माता - पिता बच्चों को अपने मन माफिक कैरियर चुनने का दबाव बनाने की उनकी योग्यता के अनुसार कैरियर बनाने की आजादी दें। आज दिव्यांग बच्चों को भी कैरियर बनाने के तमाम अवसर हैं, जिसमें वो आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्याम सुंदर यादव ने किया।

   इस अवसर पर शिक्षिका नेहा त्रिपाठी, मुकेश खरवार, युवा समाजसेवी साहब लाल यादव, लेखपाल चंदन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |