चंदौली : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने देखा मुगलसराय विधानसभा का विकास

चंदौली : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने देखा मुगलसराय विधानसभा का विकास

 मुगलसराय विधानसभा में हो रहे विकास की चर्चा को आज अपनी आंखों से पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र सिंह बीनू ने देखा।

चंदौली : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने देखा मुगलसराय विधानसभा का विकास

40 लाख 42 हजार की लागत से बनाये गए नलकूप का हुआ लोकार्पण 

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा में हो रहे विकास की चर्चा को आज अपनी आंखों से योजना आयोग के सदस्य ने देखा। ग्रामीण क्षेत्र ग्रामसभा अकौनी में जनहित में विकास कार्य के प्रति समर्पित मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने राजकीय नलकूप निर्माण परियोजना के अंतर्गत राजकीय नलकूप संख्या 454 एमजीएस विकासखंड नियमताबाद ग्राम सभा एकोनी में 40 लाख 42 हजार की लागत से बनाये गए नलकूप का आज विधायक रमेश जायसवाल की उपस्थिति में गांव की देव तुल्य जनता के हाथों लोकार्पण कराया गया। 

 इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि इस नलकूप के लगने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यहां नलकूप ना होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, मुझे याद है यहां के किसान मेरे पास आकर लगातार प्रयास कर रहे थे. उसी प्रयास का परिणाम यह है कि आज ट्यूबल चालू हो गया है जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 15 ट्यूबवेल और लगाया जा रहे हैं, जिससे मेरे विधानसभा के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

 इस अवसर पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता,अवर अभियंता विनय वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र सिंह बीनू,वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लकड़ू सिंह, सुमित तिवारी, कोमल यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। 

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |