वरिष्ठ न्यूज़पेपर एजेंट और महावलपुर निवासी घनश्यामदास निगम (90 साल) को उनके असाधारण योगदान के लिए चन्दौली प्रेस क्लब ने सम्मानित किया।
PDDU NAGAR: पिछले कई दशकों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय और समर्पित रूप से काम करने वाले वरिष्ठ न्यूज़पेपर एजेंट और महावलपुर निवासी घनश्यामदास निगम (90 साल) Ghanshyamdas Nigam को उनके असाधारण योगदान के लिए चन्दौली प्रेस क्लब Chandauli Press Club ने सम्मानित किया। बीते रविवार को चंदौली प्रेस क्लब परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल महावलपुर में उनके घर गया, जहां उन्हें अंगवस्त्र और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी ने कहा कि श्री निगम का जीवन संघर्ष, कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक है। उन्होंने मुश्किल हालात में भी पूरी ईमानदारी से मीडिया इंडस्ट्री की सेवा की, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
इस मौके पर प्रेस क्लब परिवार की ओर से पवन तिवारी, सरदार महेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, आशाराम यादव, बृजेश कुमार, कृष्णकांत गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, कृष्ण मोहन गुप्ता और संदीप कुमार निगम मौजूद रहे। मौजूद सभी सदस्यों ने श्री निगम के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की और उनके योगदान को यादगार बताया।

