“जायका ट्विस्ट रेस्टोरेंट” का उद्घाटन पूर्वांचल के प्रतिष्ठित चिकित्सक और के जी नंदा हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया।
- जायका ट्विस्ट रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन
पीडीडीयू/चंदौली। नेहरू नगर वार्ड नंबर 4 स्थित नवनिर्मित “जायका ट्विस्ट रेस्टोरेंट” का उद्घाटन सोमवार को पूर्वांचल के प्रतिष्ठित चिकित्सक और के जी नंदा हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय व्यापारी एवं आमजन भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के उपरांत डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी रोजगार छोटा या बड़ा नहीं होता, उसकी पहचान और सम्मान उसकी गुणवत्ता से तय होता है। यदि किसी प्रतिष्ठान द्वारा ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं बेहतर सेवा प्रदान की जाती है, तो निश्चित रूप से वह प्रतिष्ठान समाज में अपनी अलग पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
डॉ. तिवारी ने रेस्टोरेंट के संचालक को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा दिन-प्रतिदिन उन्नति कर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रेस्टोरेंट क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट स्वाद और बेहतर सेवा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी रेस्टोरेंट के आकर्षक वातावरण एवं सुविधाओं की सराहना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं। रेस्टोरेंट संचालक ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता एवं उत्तम सेवा प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।इस दौरान महिमा,विवेक कुमार,दिव्यम,दिव्यांश,आनंद यदुवंशी,अशोक तिवारी,मनोज गुप्ता,राजेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

