भदेहदू गांव में महाशिवरात्रि में पटेल उत्थान समिति द्वारा सातवें सामूहिक विवाह यज्ञ का भव्य आयोजन किया ।
विशेष संवाददाता / बांदा। बबेरू कस्बे के भदेहदू गांव में महाशिवरात्रि में पटेल उत्थान समिति द्वारा सातवें सामूहिक विवाह यज्ञ का भव्य आयोजन किया । जिसमें दस जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे सभी को समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्षा अर्चना पटेल का समाज की किशोरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला अध्यक्षा ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि सजातीयो को सामूहिक विवाह समारोह से फिजूल खर्ची में राहत मिलेगी। इससे वर एवं वधू पक्ष के लोगों को आर्थिकता से राहत मिलेगी।
इस तरह के आयोजनों से समाज के लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा। समाज द्वारा ये सातवां कार्यक्रम बड़ी उत्सुकता पूर्ण शांति पूर्ण माहौल में हुआ। इसी क्रम में सांसद कृष्णा देवी पटेल ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ो को शुभाशीष प्रदान किया। इनका विवाह पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराया। बबेरू के निकटवर्ती भदेहदू के गौरिया दाई मंदिर परिसर में किया।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेत्री शगुफ्ता सिद्दीकी,सोनेलाल पटेल, महेन्द्र कुमार पटेल, श्यामसुंदर पटेल, भइयालाल पटेल, मूंगीलाल पटेल आदि बिरादरी के लोग मौजूद रहे।

