महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटरा में रविवार को शिवा जयंती का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया.
- ब्रह्माकुमारियों ने शोभा यात्रा निकाल मनाई महाशिवरात्रि
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / विशेष संवाददाता, बांदा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटरा में रविवार को शिवा जयंती का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया.
मासूम बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कर सबको आकर्षित किया। ब्रह्माकुमारियों ने विमान में शिव ज्योतिर्लिंग रखकर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।
शहर के छोटी बाजार झंडा चौराहे के निकट बी के द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रम्हकुमारी साधना ने कहा कि इस पर्व में भोले बाबा को दुर्गुणों को अर्पित करिए।
जिससे कि बुराई को त्यागे और शांति पूर्ण माहौल में रहे। ये प्रेम एवं सौहार्द्र का प्रतीक है। सेवा केंद्र संचालिका ब्रम्हकुमारी गीता बहन ने अध्यक्षता की। मासूम बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण प सबको आकर्षित किया।
शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया तथा राजयोग अभ्यास कराया।नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये बेहद प्रशंसनीय रहा। ब्रह्माकुमारियों के मृदु वाणी एवं पीत झंडे आस्थावानों के श्रद्धा के केंद्र बने रहे। इस कार्यक्रम में सुनैना जी की हिस्सेदारी तथा सहयोग सराहनीय रहा।
बीके आशा, सुनैना, शिखा,शालिनी, डॉ श्वेता सिंह बलेश, डॉ एस पी गुप्ता, दिलीप, महेश, सबल सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।


