जाली नोट बनाने व सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

जाली नोट बनाने व सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

चंदौली में पुलिस टीम जाली नोट बनाने व सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया.

  • कुल 100 रूपये के कुल 55 जाली नोट, 100 रूपये के 452 अर्धनिर्मित जाली नोट व जाली नोट छापने के उपकरण को बरामद किया गया
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चन्दौली : अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध नियंत्रण, जाली/नकली नोट की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, अनिल कुमार पाण्डेय व एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.03.2026 को थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस की पुलिस टीम द्वारा आलमपुर अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मानसनगर गेट के पास स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति द्वारा जाली नोट बनाए जा रहे हैं। 

उक्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए मकान के पास पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा पहली मंजिल पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कमरे में मौजूद व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। 




मौके से 100 रूपये के कुल 42 नोट जाली बरामद हुए तथा कमरे की तलाशी ली गयी तो 31 शीट प्रत्येक शीट में 100 रुपये के चार नोट व 57 अर्धनिर्मित शीट प्रत्येक शीट मे 100 रुपये के नोट का फ्रंट हिस्सा छपा ,100 रुपये के तीन वाटर मार्क शीट, 200 रुपये के 06 वाटर मार्कसीट, 500 रुपये के 04 वाटर मार्कशीट व तीन प्लेन वाटरमार्क का पेपर व जाली नोट बनाने के उपकरण जिसमें एक प्रिण्टर एप्सन एल 6490, एक प्रिन्टर एफसन 3210, एक लेजर जेड प्रिण्टर कैनन LBPB030B, एक लैमिनेटर एक्सिलैम PL12, एक वुडेन बाक्स (खडन्जा) 100 रूपये के जाली नोट की शीट लगी हुई, एक लाईट बाक्स, 300 शीट जेके एक्सल बाण्ड पेपर, 10 रोल बटर पेपर, एक हेयर ड्रायर वेगा व एक लैपटाप डेल कम्पनी बरंग काला जिसको आन करके देखा गया तो 200 रूपये व 500 रूपये का प्रोफार्मा प्राप्त हुआ को बरामद किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 01 बाल आपचारी को उसके घर से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। 

अभिरक्षा में लिए गए अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके बायी जेब से 100-100 के 13 नोट कुल-1300 रूपये बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 182/26 धारा 178/179/180/181 बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

1.उधम सिंह यादव पुत्र नामेश्वर सिंह यादव निवासी महदेवा अमिलाई थाना बलुआ, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 42 वर्ष)
2.02 बाल आपचारी

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने जाली नोट छापने की प्रक्रिया YouTube एवं Google के माध्यम से सीखी। अभियुक्त का परिचय 01 व्यक्ति से Instagram के माध्यम से हुआ था।

 जिसने उक्त मुगलसराय निवासी 01बाल अपचारी को जाली नोट छापने हेतु आवश्यक उपकरण/सामाग्री उपलब्ध कराए गए। उक्त व्यक्तियों के सहयोग से वह जाली नोटों की छपाई कर 3500 रुपए जाली नोट के बदले 1000 रुपए के असली नोट लेता था।  जिसके संबंध में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

➧ ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||