पीएम मोदी 28 को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

पीएम मोदी 28 को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। 

पीएम मोदी 28 को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
पीएम मोदी 28 को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन




नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को सुबह लगभग 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। 

इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 11,200 करोड़ की लागत से विकसित यह एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत तैयार किया गया है। फेज-1 में एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता 12 मिलियन (एमपीपीए) होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 70 मिलियन तक किया जा सकेगा।

यह एयरपोर्ट 3,900 मीटर लंबे रनवे से लैस है, जो बड़े विमानों के संचालन में सक्षम होगा। साथ ही इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और अत्याधुनिक एयरफील्ड लाइटिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिससे हर मौसम में 24 गुणे 7 संचालन संभव होगा।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों का सहज एकीकरण होगा। यह दिल्ली-एनसीआर के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में कार्य करेगा और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव कम करने में मदद करेगा।ताज़ा ख़बरें

एयरपोर्ट में एक अत्याधुनिक कार्गो हब भी विकसित किया गया है, जो शुरूआत में 2.5 लाख मीट्रिक टन सालाना कार्गो संभाल सकेगा और भविष्य में इसे 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा 40 एकड़ में मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा भी बनाई गई है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |