विद्युत महकमे के जिम्मेदारों के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

विद्युत महकमे के जिम्मेदारों के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कचहरी स्थित अशोक लाट तिराहे में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विद्युत महकमे के जिम्मेदारों के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन
विद्युत महकमे के जिम्मेदारों के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन  


कद्दावर नेता राजेश दीक्षित के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन 

वरिष्ठ संवाददाता /बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बिजली के नामपे में मतभेद पूर्ण कारगुज़ारी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कचहरी स्थित अशोक लाट तिराहे में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्युत महकमे के विरुद्ध सांकेतिक धरना दिया।

 जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच जमकर सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाअधिकारी को सौंपा।

 जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि जिले के अंदर सत्तासीन भाजपा सरकार के इशारे पर ठेकेदारों के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने एवं मनमानी विद्युत बिल भेज कर उसके संशोधन के नाम पर प्रत्येक महीने दलालों के माध्यम से विद्युत विभाग की अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है, जिससे जनता का बुरा हाल है।

हाल ही में सोची समझी रणनीति के तहत प्रीपेड मीटर की शुरुआत की गई है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया न ही उपभोक्ता जितनी बिजली उपभोग करता है उसके बाद बिल आता है लेकिन विद्युत विभाग का कहना है की एडवांस में पैसा जमा करिए उसके बाद बिजली मिलेगी अन्यथा बिजली काट दी जाएगी, .

आए दिन बिना किसी नोटिस के बिजली कटौती की जा रही है और बिजली जोड़ने के नाम पर कर्मचारी से अधिकारी तक  लिप्त है पूर्व में भी इन सब बातों का खुलासा हो चुका है की किस प्रकार विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है .

उन्होंने तत्काल प्रभाव से जांच कर दोषियों के खिलाफ सत्य से सख्त कार्रवाई की मांग की है कार्यवाही न होने पर बड़े पैमाने पर जनता के सहयोग से विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि भीषण गर्मी अंधाधुंध बिजली की कटौती की जा रही है जिससे जनमानस काफी परेशानी महसूस कर रहा है एक समय निर्धारित होना चाहिए की बिजली इस समय से इस समय तक कटौती की जाएगी रात में किसी भी दशा में बिजली की कटौती न की जाए साथी जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना चाहता है उसे जबरदस्ती ना की जाए यह कानून अपराध है।

 पीसीसी भगवानदीन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, द्वारिकेश यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान अफसाना शाह, पीसीसी पवन देवी कोरी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश दीक्षित, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, जिला महासचिव अमित तिवारी, कालीचरण निगम, जिला सचिव हेमन्त वर्मा, रामकुमार सिंह, कालीचरण साहू, सीमा बाबी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, रामसनेही सोनी, के पी सेन, राजबहादुर गुप्ता, अशोक वर्धन कर्ण, आरिफ निजामी, इरफान खान सभासद, ईशू फैज खान, साद खान, सुनील चौरसिया,अशरफ उल्ला खान रम्पा, छेदीलाल धुरिया, ममता, मीरा, कृष्ण कुमार द्विवेदी, आदित्य द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राममिलन पटेल, जिला वक्ता राजेश गुप्ता,गोविन्द नारायण, पिंटू श्रीवास्तव,खालिद नियाजी, नफीस अहमद,मोहन साहू, दयाराम साहू, गौरीशंकर,लालबाबू राजपूत, शब्बीर सौदागर आदि कांग्रेसी मौजूद  रहे।

➧ ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||