किसानों को हुई क्षति में आर्थिक मदद दिलाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की डीएम से मांग

किसानों को हुई क्षति में आर्थिक मदद दिलाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की डीएम से मांग

जिले में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश,आंधी, ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

किसानों को हुई क्षति में आर्थिक मदद दिलाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की डीएम से मांग
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित

 वरिष्ठ संवाददाता  / बांदा। जिले में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश,आंधी, ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए किसानों को आर्थिक मदद दिलाने के बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र डी एम जे रीभा को सौंपा। 

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिलाधिकारी को सौंपे मांग पत्र में बताया कि कई किसान ऐसे भी है जिनके जीवन यापन का एक मात्र सहारा खेतिहर फसल है। जिसकी वजह से फसल नष्ट होने पर उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। 

ऐसी स्थिति में शासन स्तर में किसानों को फसलों मदद दिलाए जानी चाहिए जिससे कि उन्हें आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़े। कांग्रेस जनपद अध्यक्ष ने कहा कि जिले के किसान भीषण बारिश और ओले गिरने से बेहद फिक्रमंद है। जांचोपरांत उचित कदम उठाए जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।

➧ ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||