चंदौली में अवैध खनन मामले में चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे की बड़ी कार्यवाही

चंदौली में अवैध खनन मामले में चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे की बड़ी कार्यवाही

अवैध खनन और गिट्टी के परिवहन पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो बोगा लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा है। 

चंदौली में अवैध खनन मामले में  चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे की बड़ी कार्यवाही


 अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे दो बोगा लदे ट्रैक्टर जब्त, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी विभाग

 चंदौली  / चकिया। क्षेत्र में अवैध खनन और गिट्टी के परिवहन पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो बोगा लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में की गई, जहां बिना परमिट के गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने वन दरोगा रिशु चौबे तथा वनकर्मी नदीम सहित टीम के साथ गश्त के दौरान दो ट्रैक्टरों को रोका, जिनमें अवैध रूप से गिट्टी लदी हुई थी।

रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर चकिया क्षेत्र के मुरारपुर से पकड़ी गई है, जो अहरौरा से बिना परमिट के गिट्टी लादकर बिहार की ओर जा रहे थे। वन विभाग की टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र से अवैध खनन और खनिजों के परिवहन को रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

वहीं सूत्रों की मानें तो पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर अहरौरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस मार्ग से प्रतिदिन कई ट्रैक्टर अहरौरा, शिकारगंज और चकिया होते हुए गिट्टी लेकर बिहार की ओर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन का यह सिलसिला लंबे समय से जारी है, जिस पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और गिट्टी परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 ➧ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||