गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया, जिसमें भाई-बहन मलबे में दबे

गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया, जिसमें भाई-बहन मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लहरतारा मंडुवाडीह इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया। 

गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया, जिसमें भाई-बहन मलबे में दबे
गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया, जिसमें भाई-बहन मलबे में दबे 


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लहरतारा मंडुवाडीह इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया। 

मलबे में दबकर एक भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने मौके की जांच की और घायलों की हालत के बारे में पूछा।

आद्या प्रसाद का परिवार लहरतारा में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के लोग खाना बना रहे थे, तभी घर के गैस सिलेंडर में लीकेज से जोरदार धमाका हुआ। एक मंजिला मकान की छत और दीवारें गिर गईं।

धमाके से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में फंसे घायलों की चीखें सुनकर लोग इकट्ठा हुए, पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को बचा लिया गया।

हादसे में आद्या प्रसाद के बेटे ओम कुमार चौधरी (30) और उनकी बेटी प्रीति चौधरी (27) की मौत हो गई। उनकी पत्नी गिरिजा देवी और परिवार के एक और सदस्य अमन चौधरी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, और उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा, डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू कादयान, सीएफओ आनंद सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं।

सभी को जल्दी से मलबे से निकाला गया। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। शहर के अधिकारी मलबा हटा रहे हैं। फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक टॉम जाँच कर रही है। 

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |