शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका सभागार में मासिक बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित किया।
चन्दौली / डीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर पालिका सभागार में मासिक बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यों व कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई व आगामी कार्यक्रमों के बारे में प्रस्ताव रखा गया।
होली मिलन समारोह में संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली का महापर्व भाईचारा का संदेश देता है लोग एक दूसरे से भेदभाव भुलाकर प्रेम से गले मिलते हैं।
वहीं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि होली का पर्व मनुष्य के जीवन में नई उमंग नई खुशियां नए रंग लेकर आता है वही होलिका दहन यह संदेश देता है की बुराई का अंत एक दिन जरूर होता है.
कार्यक्रम में संगठन के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि मुगलसराय शहर में संगठन निरंतर एक मजबूत स्वरूप ले रहा है जिसका परिणाम 2027 के चुनाव में देखने को मिलेगा वहीं होली मिलन के मौके पर उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारा सद्भावना समरसता को पैदा करता है नफरत की खाई को मिटा कर मोहब्बत का पैगाम देता है।
कार्यक्रम में सर्वश्री नारायण मूर्ति ओझा सतीश बिंद दयाराम पटेल अंतिश पटेल शमीम अहम्मद मिल्की संगीता सिंह विजय गुप्ता राकेश पाठक संजय मिश्रा नवीन पांडेय नेहाल अख्तर नेसार शाह दीपक यादव गीता सिंहहेलेन पैट्रिक डा इकरामुद्दीन हाशमी साबिर राईन ऋषि दयाल रवि शर्मा अजय माली दीपक चौधरी मुन्नी सिंह डॉक्टर मोहम्मद हुमायूं अनवर सादात दशरथ चौहान मुराहू राम मृत्युंजय शर्मा उमेश चौहान इसरार कुरैशी मुकीम खान संजय जयसवाल रूपेश चौहान भीम सिंह प्रमोद मौर्या राकेश चौधरी इम्तियाज अहमद विजय जायसवाल प्रदीप जायसवाल शिवा निर्भय नारायण, भागवत कल्लू चौरसिया आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश गुप्ता व संचालन दयाराम पटेल ने किया


