प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में धानापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 01 किग्रा 15 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को किशुनपुरा रास्ते के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान दुक्खू राम उर्फ हरिश्चन्द्र राम पुत्र स्व0 लच्छन राम निवासी हिंगुतरगढ़ थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 61 वर्ष के रुप में हुई पकड़े गये व्यक्ति की निशानदेही पर सीतापोखरी स्थित गोमटी से कुल 1 किलो 15 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 0054/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं नशे का आदि हूं, तथा गाँजा पीने के कारण ही मैं सीतापोखरी (धरांव) पर स्थित पान की गोमटी के पीछे पुड़िया बनाकर 30 रु0, 40 रु, 60रु में ग्राहकों को गांजा बेचता हूँ तथा एक अन्य व्यक्ति के द्वारा सहयोग करने के बारे में बताया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
दुक्खू राम उर्फ हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 लच्छन राम निवासी ग्राम हिंगुतरगढ़ थाना धानापुर जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
01 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु.अ.सं. 0169/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
मु.अ.सं. 0054/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-में
1.प्र0नि0 त्रिवेणी लाल सेन प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 हरिशंकर सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली
3.का0 इन्द्रजीत यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौली
4.का0 सोनू यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

