चंदौली में बनेगा 35 करोड में अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो, विधायक रमेश जायसवाल का प्रयास रंग लाया

चंदौली में बनेगा 35 करोड में अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो, विधायक रमेश जायसवाल का प्रयास रंग लाया

जनपद चंदौली में विकास की एक और कड़ी जोड़ने में विधायक रमेश जायसवाल की पूरे जनपद से प्रशंसा हो रही है.

चंदौली में बनेगा 35 करोड में अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो, विधायक रमेश जायसवाल का प्रयास रंग लाया
विधायक रमेश जायसवाल 

चंदौली। जनपद चंदौली में विकास की कड़ी में एक और कड़ी जोड़ने में विधायक रमेश जायसवाल की पूरे जनपद से प्रशंसा हो रही है चारों तरफ से बधाईयों का संदेश मिलना शुरू हो गया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता हुआ साफ़ चंदौली में रोडवेज बस स्टैंड निर्माण हेतु परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरण को माननीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य है इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं मैं इस जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जब से जनपद चंदौली सृजन हुआ था यहां के देवतुल्य जनता के लिए दूसरे प्रदेश में या जिले में आने-जाने की बसों की सुविधा नहीं थी मैंने विधानसभा चुनाव में जनता से मंच से किए गए वादों को जनहित में क्षेत्र वासियों के प्रत्येक मांग को प्राथमिकता के साथ वादा किया गया कार्य पूरा किया  जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी उन्हें अक्षरस :पूर्ण किया है मेरे  संवेदनशील निर्णय का परिणाम रहा की आज चंदौली को नए बस डिपो का सौगात मिल गया है यह बस स्टैंड निर्माण क्षेत्र की  कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा साथ ही रोजगार व्यापार आवागमन की सुविधाओं को नई दिशा देगा 

विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने मेरे द्वारा जनहित में की गई अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो जिसकी लागत लगभग 35 करोड रुपए है के मांग को पूरा किया मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं l साथ ही विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपेक्षा करता हूं कि मेरे ऊपर भरोसा बनाए रखें मैं आपके जवाबदेही के प्रति खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।।

हमें खोजने के लिए Google में https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |