किसानों को प्राकृतिक आपदा से दिलाए आर्थिक मदद भाकियू की आयुक्त से मांग

किसानों को प्राकृतिक आपदा से दिलाए आर्थिक मदद भाकियू की आयुक्त से मांग

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने ओला वृष्टि और बेमौसम बारिश से तबाह हुई फसल में आर्थिक सहायता दिलाए जाने को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
 
किसानों को प्राकृतिक आपदा से दिलाए आर्थिक मदद भाकियू की आयुक्त से मांग

वरिष्ठ संवाददाता / बांदा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने ओला वृष्टि और बेमौसम बारिश से तबाह हुई फसल में आर्थिक सहायता दिलाए जाने को लेकर परिसर में प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। 

प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओला वृष्टि की वजह से किसानों की फसल चौपट हो गई। अधिकांश किसान ऐसे है कि जिनके परिजनों के भरण पोषण का एक मात्र सहारा खेतिहर भूमि की फसल है। 

प्राकृतिक आपदा के चलते उनके सामने आर्थिक संकट छा गया है। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हर घर जल योजना का समुचित लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं मिल रहा है। कमासिन और मर्का क्षेत्र के गांवों में पेय जलापूर्ति ठप्प है। 

गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पानी की नियमित सप्लाई कराई जाएं। जिससे कि ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिले। नरैनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कमीशनबाजी के चलते बाहर की दवाएं लिखी जाती जिससे बाशिंदों को परेशानियों हो रही इसमें ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। श्रम महकमे में बिन बिचौलियों के कोई कार्य नहीं होता इसमें कड़ी कार्यवाही की जाए। 

ज्ञापन देने में बुंदेलखंड अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जोन महासचिव सरोज कुशवाहा, मंडल अध्यक्षा राजाबाई, जिलाध्यक्ष अवधेश पटेल आदि लोग शामिल रहे।  

➧ ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||