नियामताबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरने में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : नियामताबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरने में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं पूजा अर्चना के साथ हुई ।
कार्यक्रम के आरंभ में नामांकित हुए सभी बच्चों का स्वागत एवं नियमित रूप से उपस्थित रहने वाले बच्चों की प्रशंसा की गई साथ ही अपनी-अपनी कक्षाओं में अधिक नंबर लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड दिया गया ।
इस अवसर पर कक्षा 5 के नामांकित सभी छात्रों का विदाई समारोह भी उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह द्वारा विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उनसे विद्यालय में सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं जैसे निशुल्क किताबें मध्यान भोजन एवं डीबीटी के माध्यम से ड्रेस ,जूता मोजा, स्वेटर,स्कूल बैग आदि की व्यवस्था के बारे में बताया गया ।
विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य एवं स्मार्ट बोर्ड के द्वारा पढ़ाई करया जाने के विषय में जानकारी अभिभावकों को दी गई! नवीन नामांकन हेतु भी अपील की गई ।






