एसपी चंदौली आकाश पटेल ने किया नौगढ थाने का औचक निरीक्षण, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी चंदौली आकाश पटेल ने किया नौगढ थाने का औचक निरीक्षण, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी चन्दौली आकाश पटेल द्वारा थाना नौगढ का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 

एसपी चंदौली आकाश पटेल ने किया नौगढ थाने का औचक निरीक्षण, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
SP चंदौली आकाश पटेल ने नौगढ़ पुलिस स्टेशन का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया 

चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा थाना नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्योंहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन  कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

एसओपी के अनुपालन में मिली कमियां

महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान निर्धारित एसओपी के अनुपालन में कमियां पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ को कड़ी चेतावनी व आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

यक्ष ऐप की हुई समीक्षा

डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। 
सभी बीट अधिकारी यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करें।
संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से ऐप पर अपडेट की जाए।
डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई व्यवस्था, अपराध की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी चंदौली आकाश पटेल ने किया नौगढ थाने का औचक निरीक्षण, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बालिकाओं से संवाद कर उनका किया उत्साहवर्धन 

ग्राम्या संस्था द्वारा थाना नौगढ़ में पुलिस के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा संस्था के सदस्यों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया । 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |