सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री मंत्री एवं अपने प्रदेश नेतृत्व के नेता माननीय सम्राट चौधरी जी को सहाय जी की कृतियों से रुबरु कराया.
बक्सर : बक्सर के माटी के लाल हिन्दी साहित्य के शिव भोजपुरी के धरोहर अनेकों गद्य पद्य की रचनाकार पद्मश्री से पुरस्कृत आचार्य शिवपूजन सहाय जी की यादें धुमिल होने के कागार पर आ चुकी है जिसको जीवंत करने की कसम लेने वाले चमिली बक्सर निवासी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री मंत्री एवं अपने प्रदेश नेतृत्व के नेता माननीय सम्राट चौधरी जी को सहाय जी की कृतियों से रुबरु कराया तथा उनके नाम पर उनके जन्म भूमि उनंवास में उनके नाम पर पार्क एवं इटाढ़ी धनसोई रोड को आचार्य शिवपूजन सहाय रोड का नामकरण देने की मांग की गयी जिसपर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आश्वासन मिला।
बता दें कि आचार्य शिवपूजन सहाय जी का जन्म इटाढ़ी प्रखंड के ग्राम उनवांस में 9 अगस्त 1893 को हुआ था तथा उनकी मृत्यु 21 जनवरी 1963 को हुई है जिनके द्वारा अनेकों उपन्यास एवं कविताएं लिखीं गई है तथा उनकी नाम पुरे भारत में साहित्य के क्षेत्र में औवल रहा जिससे बक्सर जिलें का नाम रौशन हुआ ऐसे महान महापुरुष के यादों को उजागर करने केलिए संकल्पित हैं अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव। इतना ही नहीं श्री श्रीवास्तव के द्वारा उनके जयंती एवं पुण्यतिथि पर अनेकों कार्यक्रम कराकर उजागर करने की कार्य किया गया है।

