कर्नलगंज: नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दीकी की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

कर्नलगंज: नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दीकी की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

सुबह से ही मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। हर राउंड के साथ समर्थकों की धड़कनें तेज होती रहीं।

कर्नलगंज: नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दीकी की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

कर्नलगंज, गोण्डा। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के वार्ड संख्या 16 (सकरौरा) एवं वार्ड संख्या 25 (भैरवनाथपुरम) में हुए सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सुबह से ही मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। हर राउंड के साथ समर्थकों की धड़कनें तेज होती रहीं और परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। 

कर्नलगंज: नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दीकी की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत का उत्सव मनाया। सबसे अधिक चर्चा वार्ड संख्या 25 (भैरवनाथपुरम) की रही, जहां युवा प्रत्याशी साजिद सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहत को 438 मतों के भारी अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। साजिद की इस जीत को नगर की राजनीति में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं वार्ड संख्या 16 (सकरौरा) से परवेज आलम ने कांटे की टक्कर में अपने प्रतिद्वंद्वी साबिर सलमानी को 52 मतों से हराकर जीत अपने नाम की। 

कर्नलगंज: नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दीकी की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर

बताया जाता है कि दोनों वार्डों में पूर्व सभासदों के आकस्मिक निधन के बाद यह उपचुनाव कराया गया था। चुनाव में पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद “अच्छन”, जमील अहमद राइनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लगातार जनसंपर्क का असर परिणामों में साफ दिखाई दिया। दोनों प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में बधाइयों का दौर चलता रहा। 

कर्नलगंज: नगर पालिका सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दीकी की ऐतिहासिक जीत से गूंजा नगर


पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद “अच्छन”, पूर्व सभासद हेतराम मौर्य, सभासद शिवा भट्ट, सचिन गुप्ता, इरफान, तालिब, आवेश राइनी, आरिफ सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विजयी प्रत्याशियों साजिद सिद्दीकी एवं परवेज आलम ने सभी वरिष्ठों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |