जिले एक बड़ी खबर है. अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने के लिए चंदौली का एक युवक 700 किलोमीटर का सफर करके मध्य प्रदेश के दतिया पहुंच गया।
- युवक 700 किलोमीटर का सफर करके आया और डीएम ने उसे अस्पताल पहुंचाया
चदौली : जिले एक बड़ी खबर है. अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने के लिए चंदौली का एक युवक 700 किलोमीटर का सफर करके मध्य प्रदेश के दतिया पहुंच गया । सकलडीहा के रहने वाले राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे वादा किया था कि वह उससे तभी शादी करेगी जब वह दतिया के जिला प्रशासक स्वप्निल वानखड़े के साथ एक सेल्फी लेगा ।
इसके बाद वह ट्रेन और बस से दतिया पहुंचा। वहां उसकी तबीयत खराब हुई तो जिला प्रशासन ने खुद उसकी मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रशासन के साथ सेल्फी मिलने के बाद अब उसकी शादी पक्की मानी जा रही है।

