राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, घायल सपा जिलाध्यक्ष गार्गी से मिले, चंदौली में बोले - आरोपी कार्यक्रम में आए थे, किसी ने फोटो खींच ली, नहीं दिलाई भाजपा की सदस्यता !

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, घायल सपा जिलाध्यक्ष गार्गी से मिले, चंदौली में बोले - आरोपी कार्यक्रम में आए थे, किसी ने फोटो खींच ली, नहीं दिलाई भाजपा की सदस्यता !

जिला अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल को देखने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, घायल सपा जिलाध्यक्ष गार्गी से मिले, चंदौली में बोले - आरोपी कार्यक्रम में आए थे, किसी ने फोटो खींच ली, नहीं दिलाई भाजपा की सदस्यता !


चंदौली : शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल को देखने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

 उन्होंने गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई घटना को निंदनीय बताया। आरोपियों के साथ अपनी फोटो वायरल होने के सवाल पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अपना बचाव कटे हुए कहा कि आरोपी कार्यक्रम में आए थे, किसी ने फोटो खींच ली। 

मंत्री विश्वकर्मा ने बड़े दावे के साथ कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एक कार्यक्रम के दौरान अपने पार्टी के सभासद के यहां गए हुए थे। इस दौरान कई लोगों ने उनसे मुलाकात की और माला पहनाकर उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष के लोग भी उसी कार्यक्रम में शामिल थे और उसी कार्यक्रम की फोटो को जानबूझकर वायरल किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों को किसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता नहीं दिलाई गई थी। मंत्री ने दावा किया कि घटना को अंजाम देने वालों का संबंध सिर्फ सपा से है। 


राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा कहते हैं सपा के लोगों का चाल और चरित्र हमेशा महिला विरोधी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना ने सपा के लोगों को बेनकाब कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि गार्गी पटेल एक महिला हैं और भाजपा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लोग 'पीडीए' का नारा देते हैं, जबकि उनके लोगों ने ही 'पीडीए' समाज की एक महिला को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई है।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |