चंदौली News: मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया 8 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सुरौली गांव को बड़ी सौगात

चंदौली News: मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया 8 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सुरौली गांव को बड़ी सौगात

चंदौली के सुरौली गांव में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया।

चंदौली News: मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया 8 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सुरौली गांव को बड़ी सौगात

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चंदौली: जनपद चंदौली के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार जारी है। आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल (Mughalsarai MLA Ramesh Jaiswal)ने विकास खंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम सभा सुरौली ( Surauli) में 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण ( Inauguration of Interlocking Road ) किया।

यह सड़क सुरौली कुंडलियां संपर्क मार्ग से भरछा बगया संपर्क मार्ग तक बनाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने सड़क का उद्घाटन स्थानीय जनता के हाथों करवाकर जनसहभागिता का संदेश दिया।

चंदौली News: मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया 8 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सुरौली गांव को बड़ी सौगात

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जब तक उनमें शक्ति है, वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है, बल्कि जनता का अधिकार है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति रुकने नहीं दी जाएगी और शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में रत्नेश पाठक, ग्राम प्रधान अनिल चौहान, सुरेंद्र पाठक, बूथ अध्यक्ष नंदलाल पटेल, वीरेंद्र चौहान, दिलीप चौहान, मयंक पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |