RRB ने Paramedical के इन पदों का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

RRB ने Paramedical के इन पदों का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

आरआरबी ने पैरामेडिकल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऐसे डाउनोलड कर सकते हैं.

RRB ने Paramedical के इन पदों का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

  • आरआरबी ने पैरामेडिकल की भर्ती का रिजल्ट किया जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी पैरामेडिकल परिणाम 2026 जारी कर दिया है. सीईएन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए RRB पैरामेडिकल परिणाम 2026 घोषित कर दिया है. जिसकी परीक्षा  11 से 13 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसमें उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट और स्कोरकार्ड 29 मई को जारी किया गया हैं.

इन पदों पर भर्ती हुई 

यह भर्ती परीक्षा नर्सिंग अधीक्षक, डायलिसिस तकनीशियन, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ईसीजी तकनीशियन ग्रेड II सहित कई पैरामेडिकल पदों के लिए आयोजित की जाती है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे का लक्ष्य विभिन्न श्रेणियों में 434 रिक्त पदों को भरना है. जिसका रिजल्ट जारी हो गया है, आप आधिकारिक वेबसाइट जाकर चेक कर सकते है.

आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट ऐसे चेक करें 
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा हुई थी, जिसका रिजल्ट आप RRB पैरामेडिकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें 

RRB पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.

  • CEN 03/2025 के अंतर्गत उपलब्ध परिणाम PDF खोलें.
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर खोजें.
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
  • वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और भर्ती के आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें 

परीक्षा से जुड़ी हाईलाइट्स
परीक्षा का नाम: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या: CEN 03/2025
कुल रिक्तियां: 434
परीक्षा तिथियां: 11 मार्च से 13 मार्च, 2026
चयन प्रक्रिया: सीबीटी, दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा (एमई)

बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में आगे बढ़ते हैं. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा.

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |