UP: राज्य में 'स्व-जनगणना' शुरू, पहले ही दिन करीब 98,000 लोगों ने भरे फॉर्म, प्रदेश में सोनभद्र सबसे आगे

UP: राज्य में 'स्व-जनगणना' शुरू, पहले ही दिन करीब 98,000 लोगों ने भरे फॉर्म, प्रदेश में सोनभद्र सबसे आगे

Census in UP : यूपी में सेल्फ-सेंसस के साथ जनगणना शुरू हो गई है। पहले दिन राज्य में 98,832 लोगों ने सेल्फ-सेंसस फॉर्म भरे।

UP: राज्य में 'स्व-जनगणना' शुरू, पहले ही दिन करीब 98,000 लोगों ने भरे फॉर्म, प्रदेश में सोनभद्र सबसे आगे
DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपने घर पर सेल्फ-सेंसस किया। सोर्स: सूचना विभाग

लखनऊ: राजधानी में पहले दिन कुल 3,865 लोगों ने सेल्फ-सेंसस प्रोसेस शुरू किया, जिनमें से 3,296 ने ऑनलाइन फॉर्म भरा। जिले का कंप्लीशन रेट 85.28 परसेंट रहा। राज्य में सबसे आगे सोनभद्र में 17,961 लोगों ने सेल्फ-सेंसस प्रोसेस शुरू किया और 17,213 लोगों ने फॉर्म भरा, जिससे कंप्लीशन रेट 95.84 परसेंट रहा। दूसरे नंबर पर औरैया में 91.68 परसेंट कंप्लीशन रहा।

मैनपुरी में 3,729 लोगों ने फॉर्म भरे, खीरी में 2,712, आजमगढ़ में 2,637 और बरेली में 2,585 लोगों ने फॉर्म भरे। इसके अलावा, कानपुर नगर, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी जैसे बड़े जिलों में भी पहले दिन हजारों लोगों ने पोर्टल पर जानकारी जमा की। संत कबीर नगर में सबसे कम सेल्फ-सेंसस फॉर्म भरे गए, जहां सिर्फ 161 लोगों ने फॉर्म भरे।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |