UP BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, योगी कैबिनेट विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चा तेज। 2027 चुनाव से पहले BJP बनाएगी नया सामाजिक समीकरण।
- 2027 चुनाव से पहले BJP बनाएगी नया सोशल और राजनीतिक समीकरण
लखनऊ: पश्चिम बंगाल और असम चुनाव परिणामों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश मिशन 2027 पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में जुट गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में योगी सरकार के कैबिनेट से लेकर BJP संगठन तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व उत्तर प्रदेश में नया सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी क्रम में राज्य संगठन में नई जिम्मेदारियां और राष्ट्रीय टीम में नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
योगी कैबिनेट विस्तार के बाद संगठन में बदलाव की चर्चा तेज
राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि पहले योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, जिसके बाद BJP संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा। कई ऐसे नेताओं और मंत्रियों के नाम चर्चा में हैं, जिन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देने की तैयारी कर रही है। इसी वजह से कुछ वरिष्ठ और युवा नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में शामिल किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
चर्चाओं में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य और MLC अश्विनी त्यागी जैसे नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, संगठन में डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रेखा वर्मा, राधा मोहन अग्रवाल और अरुण सिंह जैसे नेताओं की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
दिल्ली की नजर UP पर क्यों?
BJP नेतृत्व का मानना है कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सिर्फ राज्य की सत्ता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 2029 लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा। यही वजह है कि पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर ऐसे नेताओं को आगे लाने की रणनीति बना रही है, जिनकी पकड़ सामाजिक समीकरण, संगठन क्षमता और आक्रामक राजनीतिक संदेश देने में मजबूत हो।पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और विपक्ष के खिलाफ मजबूत रणनीति तैयार करने के लिए बड़े बदलावों की संभावना लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।
" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |

