Lakhimpur Kheri Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Lakhimpur Kheri Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी में NH-730 पर ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। कई घायल जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

Lakhimpur Kheri Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  •  NH-730 पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, कई घायल जिला अस्पताल रेफर

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / लखीमपुर : पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसा सिसैया क्षेत्र में खीरी के ऊंचे गांव और भरेहटा के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई तथा लंबा जाम लग गया।

Lakhimpur Kheri Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

 टाटा मैजिक में सवार थीं 12 यात्री, राहत-बचाव कार्य जारी

जानकारी के मुताबिक टाटा मैजिक में कुल 12 लोग सवार थे, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों एवं शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 पुलिस ने शुरू की जांच, हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य घायल यात्रियों का इलाज जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Lakhimpur Kheri Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

 मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या ओवरटेकिंग के कारण हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ? 

 Q1. लखीमपुर खीरी हादसा कहां हुआ?

यह हादसा पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) पर सिसैया क्षेत्र में हुआ।

 Q2. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई है।

 Q3. दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?

कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 Q4. हादसा किस वाहन के बीच हुआ?

यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन के बीच हुआ।

 Q5. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |