धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा

धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा

शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने के दौरान चंदौली में सपा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा
धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर

चंदौली : शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने के दौरान चंदौली में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है। 

खबरों के मुताबिक जिन सपा नेताओं पर आरोप लगे हैं, उनमें पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू, MP प्रतिनधि नवीन सिंह, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व विधायक उम्मीदवार चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. वीके बिंद और जिला महासचिव नफीस अहमद शामिल हैं।

धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा

सपा ने शुक्रवार को छह मांगों के समर्थन में विकास भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया था। इन मांगों में गंगा नदी का कटाव रोकना, बिजली सप्लाई में सुधार, जल जीवन मिशन, अमदा पावर प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने और नहरों में पानी छोड़ना शामिल था।


प्रदर्शन के दौरान, सपा कार्यकर्ताओं ने विकास भवन से जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। भारी भीड़ को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर

इस घटना के सिलसिले में सदर थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर बीके पांडे ने केस दर्ज कराया है। सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है। पता चला है कि इस मुकदमें के बाद सपाई शासन-प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की तैयारी में जुट गए हैं। 

धरना -प्रदर्शन करने पर चंदौली में नौ सपा नेताओं पर एफआईआर : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत 250 अज्ञात पर मुकदमा