पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने थाना अलीनगर पर नियुक्त उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
![]() |
| पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल |
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में एक उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
थाना अलीनगर पर तैनात उपनिरीक्षक ना०पु० वीरेन्द्र यादव के विरुद्ध प्राप्त आख्या एवं प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया कि उनके द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, अपराध नियंत्रण एवं विवेचनात्मक कार्यों में अपेक्षित कार्रवाई न करने तथा गंभीर घटनाओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को समय से अवगत न कराने के आरोप पाए गए हैं।
1.थाना अलीनगर अन्तर्गत दिनांक 28.05.2026 को स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की घटना में जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसी दुकान में कुछ दिन पहले टप्पेबाजी हुई थी। इसके संबंध में सूचना होने के बाद भी इन उपनिरीक्षक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।2.एक युवती द्वारा सुसाइड नोट छोड़ कर गायब होने के सम्बंध में लगभग दो माह तक प्रकरण लंबित रहने के बाद भी इनके द्वारा ठीक से जांच नहीं की गई। जबकि उक्त युवती की गुमशुदगी वाले दिन ही थाना रामनगर वाराणसी में मृत्यु हो गई थी। इनके द्वारा भ्रामक रूप से अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था कि आस पास के जनपदों में अज्ञात शवों के सम्बंध में जानकारी कर ली गई है। इनकी इस लापरवाही के कारण परिवार को बिना जानकारी हुए युवती का अज्ञात शव के रूप में अंतिम संस्कार हुआ।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपों की गंभीरता के दृष्टिगत उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच आसन्न की गई है। निलंबन अवधि के दौरान वह पुलिस लाइन, चन्दौली से सम्बद्ध रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई न करना तथा कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

.jpeg)