Gazipur News : अपराधियों की कठपुतली न बने गाजीपुर पुलिस, अधिवक्ताओं व छात्रनेताओं ने चेताया

Gazipur News : अपराधियों की कठपुतली न बने गाजीपुर पुलिस, अधिवक्ताओं व छात्रनेताओं ने चेताया

फर्जी एफआईआर के खिलाफ सोमवार को अधिवक्ताओं व छात्रनेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गाजीपुर से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगा। 

Gazipur News : अपराधियों की कठपुतली न बने गाजीपुर पुलिस, अधिवक्ताओं व छात्रनेताओं ने चेताया
सरजू पांडेय पार्क में प्रखर छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक
  • फर्जी एफआईआर के खिलाफ 15 जून को एक प्रतिनिधिमंडल डीएम गाजीपुर से मिलेगा 
  • उचित कार्यवाही नहीं होने पर सड़क पर होगा आंदोलन: डॉ. शम्मी कुमार सिंह
गाजीपुर/ पूर्वांचल न्यूज प्रिंट :  शनिवार को जनपद के सरजू पांडेय पार्क में प्रखर छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ छात्रनेता एव अधिवक्ता डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन को अविधिक रवैये पर क्षोभ प्रगट करते  हुए कहा, "गाज़ीपुर पुलिस अनैतिक कार्यों में लिप्त अपराधियों की कठपुतली बनकर काम करना बंद करे।

 समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रखर छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर रंजिशवश दर्ज की गई फर्जी एफआईआर (संख्या 0400/2026) गाज़ीपुर के गौरवशाली छात्र आंदोलन को दबाने की एक नाकाम कोशिश है। सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। इस दमनकारी नीति के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर छात्र-नौजवानों का जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे।" बैठक में इस झूठे मुकदमे की सामूहिक रूप से घोर निंदा करते हुए गहरा क्षोभ भी व्यक्त किया गया।

पूर्व में दिल्ली की नाबालिग युवती से गैंगरेप मामले की रंजिश में दर्ज कराया था मुकदमा

 बैठक में छात्र नेताओं ने बड़ा खुलासा करते हुए याद दिलाया कि विगत दिनों दिल्ली की एक नाबालिग युवती के साथ इन्हीं होटलों (देव इंटरनेशनल व द सिटी रूम्स) में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी अत्यंत जघन्य व शर्मनाक घटना घटित हुई थी। उस समय इन सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने ही इस कुकृत्य का पुरजोर विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।जिसके बाद होटलों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (मुकदमा अपराध संख्या 0485/2023) के तहत कार्रवाई हुई और चार्जशीट कोर्ट गई। इसी विधिक कार्रवाई से बौखलाकर और खुन्नस खाकर होटल संचालक अपनी बदनामी का बदला लेने के लिए यह फर्जी एफआईआर दर्ज करवा रहा है।

अवैध धंधेबाजों और गैंगस्टर के अपराधियों को संरक्षण देना बंद करे पुलिस
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, छात्र नेता शशांक उपाध्याय, छात्र नेता अभिषेक राय और छात्र नेता संदीप राय ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस होटल संचालक (पंकज दुबे) ने छात्र नेताओं पर रंगदारी मांगने का मनगढ़ंत और झूठा आरोप लगाया है, वह खुद गैंगस्टर एक्ट का शातिर अपराधी है और खुलेआम बाहर घूम रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन होटलों के पास कोई वैध लाइसेंस तक नहीं है और इनमें धड़ल्ले से देह व्यापार व अन्य अनैतिक कुकृत्य संचालित किए जा रहे हैं।

Gazipur News : अपराधियों की कठपुतली न बने गाजीपुर पुलिस, अधिवक्ताओं व छात्रनेताओं ने चेताया
शनिवार को जनपद के सरजू पांडेय पार्क में प्रखर छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई

15 जून को जिलाधिकारी गाजीपुर से मिलेगा एक प्रतिनिधिमंडल
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के कारण अधिकारियों की अनुपलब्धता की वजह से पत्रक नहीं सौंपा जा सका। अब रणनीति के तहत आगामी सोमवार (15 जून) सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र सामूहिक रूप एक प्रतिनधिमण्डल बनाकर  जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात करेंगे। इस दौरान फर्जी एफआईआर को निरस्त करने और बिना लाइसेंस के अवैध व अनैतिक धंधा करने वाले इन होटलों को तत्काल सील करने की मांग को लेकर एक मजबूत ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी
इस बैठक में केवल स्थानीय मुद्दा ही नहीं, बल्कि देश के युवा और छात्र नौजवानों के भविष्य से जुड़े गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में NEET (नीट) पेपर आउट, SSC-GD पेपर आउट, और एसआई (SI) भर्ती में हाई मेरिट व तमाम अन्य परीक्षाओं में हो रहे लगातार पेपर लीक और धांधली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। छात्र नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इन तमाम छात्र-नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनपद स्तर से लेकर आगे एक बड़े और व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण दुबे,रूद्रमणी त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी,चमचम चौबे, आशुतोष गुप्ता,जासू राय, विकास यादव,निलेश बिन्द,रोशन सिंह, संतोष कुमार,अविनिश सिंह, अंकित सिंह, सुधांशु रंजन पाण्डेय,अभिनव कुमार, अश्वनी राय,शिवम सिंह कुनाल,गोलू राय, अमृतांश बिन्द, देवेश राय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।