अपनी राशि के अनुसार लगाएं ये पेड़-पौधे, पुण्य फल के साथ-साथ जीवन में आयेंगे शुभ बदलाव

अपनी राशि के अनुसार लगाएं ये पेड़-पौधे, पुण्य फल के साथ-साथ जीवन में आयेंगे शुभ बदलाव

अभी मानसून का मौसम चल रहा है, जो वृक्ष लगाने के लिए सबसे उत्तम और पुण्यदायी समय माना जाता है। लेकिन अगर वो वृक्ष आप अपनी राशि के अनुसार लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन में भी कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

अपनी राशि के अनुसार लगाएं ये पेड़-पौधे, पुण्य फल के साथ-साथ जीवन में आयेंगे शुभ बदलाव
अपनी राशि के अनुसार लगाएं ये पेड़-पौधे, पुण्य फल के साथ-साथ जीवन में आयेंगे शुभ बदलाव

असल में, ज्योतिषीय परंपराओं में माना जाता है कि हर राशि किसी न किसी ग्रह से जुड़ी होती है और उसी ग्रह के स्वभाव और ऊर्जा के अनुरूप कुछ पौधों उससे जुड़े हुए और शुभ परिणाम देने वाले होते हैं। इसलिए, जब आप राशि अनुसार पौधे पौधे लगाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ती है। तो, चलिए जानते हैं कि आपके राशि के लिए कौन-सा पौधा शुभ है.

राशि अनुसार शुभ पेड़-पौधे मेष, सिंह, धनु 

इन राशियों के लिए तुलसी को सबसे शुभ पौधा माना जाता है। ये राशियाँ सूर्य और अग्नि तत्व से जुड़ी होती हैं। इसलिए, इन राशि वालों के लिए यह पौधा आत्मविश्वास और स्वास्थ्य बढ़ाता है। 

धनु और मेष राशि के लिए बेल का वृक्ष और लाल गुड़हल भी शुभ माना जाता है। सिंह राशि के लिए सूरजमुखी का पौधा लगाना भी शुभ माना गया है, जो नेतृत्व, तेज और आत्मबल का प्रतीक है।

वृषभ, तुला के लोग कौन सा लगाएं पौधे 

ये दो राशियाँ शुक्र ग्रह से जुड़ी होती हैं और पीपल वृक्ष भी शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। इसलिए, वृषभ और तुला राशि वालों के लिए यह पौधा धन, स्थिरता और सामाजिक सम्मान लाता है। चमेली और गुलाब का पौधा सुख और सौन्दर्य से जुड़ा होता है। इसलिए, इन राशियों के लिए ये पौधा भी शुभ परिणाम देते हैं।

कर्क, वृश्चिक के लोग ये लगाएं पौधे 

ये दो राशियाँ चन्द्र और मंगल ग्रह से जुड़ी होती हैं और नीम वृक्ष चंद्र व मंगल ग्रह दोनों से जुड़ा है। इसलिए, अगर ये दो राशियाँ ये पौधा लगाती हैं, तो यह पौधा इन्हें स्वास्थ्य, रोगों से रक्षा और मानसिक शांति देगा। कर्क राशि चंद्रमा से जुड़ा है, इसलिए इसकी मजबूती के लिए वो बेला (मोगरा) का पौधा भी लगा सकते हैं, जो मानसिक शांति और सौम्यता से जुड़ा है।


मीन, कन्या ,मीन बृहस्पति और कन्या राशि बुध ग्रह से जुड़ी हैं। केले का पौधा बृहस्पति से जुड़ा है। इसलिए, मीन और कन्या राशि वालों के लिए यह पौधा समृद्धि, सौभाग्य और धार्मिक पुण्य लाता है। मीन राशि के लिए बेल का वृक्ष भी शुभ माना जाता है। कन्या राशि वाले हरसिंगार (पारिजात) का पौधा भी लगा सकते हैं, जो ज्ञान, पवित्रता और संतुलन का प्रतीक है।

मकर, कुंभ राशि कौन सा लगाएं पौधे 

ये दोनों राशियाँ शनि से जुड़े हैं। अशोक वृक्ष शनि ग्रह से जुड़ा है। मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह पौधा शांति, सौंदर्य और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। इस राशि के लोग शमी का पौधा भी लगा सकते हैं, जो धैर्य, कर्म और शनि से जुड़ी पारंपरिक मान्यता से जुड़ा है।

मिथुन राशि के लिए पौधा 

यह राशि बुध से जुड़ा है और इस राशि के लिए तुलसी का पौधा शुभ है। यह पौधा बुद्धि, सकारात्मकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है।


ये भी खबरें पढ़ें :-