जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत बरहुली ग्राम में सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया।
- डीएम ने बरहुली गांव का किया औचक निरीक्षण, जर्जर नालियों व गंदगी पर जताई नाराजगी; DPRO को दिए सख्त निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत बरहुली ग्राम में सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं से संवाद कर कुशलक्षेम जाना स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अलावा नवजात शिशुओं का टीकाकरण, सैम-मैम बच्चों की जांच एवं अन्य जानकारी स्वास्थ्य से सम्बन्धित लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपस्थित गर्भवती महिला से बातचित कर शासन द्वारा दी जानेवाली सुविधाओं से अवगत हुए, लाभार्थी निशा देवी द्वारा बताया गया कि यहां हम ग्रामवासियों को केंद्र पर समय समय पर टीकाकरण एवं खान पान की जानकारी दी जाती है और गर्भवस्था के समय दी जाने वाली सुझाव एवं सावधानियों की जानकारी दी जाती है।
बरहुली गांव के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के पास ग्रामीणों ने गांव की जर्जर नालियों, पसरी गंदगी और साफ सफाई को लेकर शिकायतों से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को देख जिलाधिकारी का रुख सख्त हो गया।
निरीक्षण के दौरान गांव की नालियों में जमा सिल्ट और जगह-जगह टूटी नालियों को देखकर जिलाधिकारी ने बेहद नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके से ही टेलीफोन पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से बात कर स्थिति से अवगत कराया।
डीएम ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि गांव में अभियान चलाकर नालियों की मुकम्मल सफाई कराई जाए और जहां भी नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तुरंत मरम्मत शुरू कराई जाए।
डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गांव में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
