चंदौली में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित

चंदौली में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए चंदौली में ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026’ का आयोजन किया गया ।

चंदौली / नियामताबाद। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए चंदौली में ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम आज गुरुवार , 13 अगस्त 2026 को नियामताबाद में हुआ। कार्यक्रम में तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गये । कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल , डीएम चंद्र मोहन गर्ग और सीडीओ जगत साईं मौजूद रहे।  

चंदौली में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण से हुआ। इसके बाद 11:20 बजे से तिरंगा रैली रवाना की गयी । 11:30 बजे स्टॉल का अवलोकन तथा 11:40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगा सेल्फी ली गई।

चंदौली में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित

इसके बाद 11:50 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण, स्वागत गीत तथा नुक्कड़-नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सेवानिवृत्त सैनिकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान रहा । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:20 से 12:30 बजे तक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागतऔर मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ ।

चंदौली में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन, सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में दोपहर 1 बजे से 1:05 बजे तक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।सभी विभागों के के विभिन्न स्टाल लगे थे और विभिन्न कार्मिक उपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव,अनीता कुमारी, वारिज लोचन कपूर, नीलम तिवारी ,वंदना वर्मा, सुरेखा केसरवानी, चरणजीत कौर, स्वाति सिंह, सुधा आदि उपस्थित रहे। इनके अलावा जिला स्तरीय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन विद्या सर द्वारा किया गया।