चंदौली के सोनू पटेल ने बिना ग्राम प्रधान बनें ही विकास कार्यों का रिकार्ड तोड़ दिया हैं। इन्होने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलाकर ग्राम सभा बरठी में विकास कार्यों पर उल्लेखनीय काम किया।
चंदौली। जिले के सोनू पटेल ने बिना ग्राम प्रधान बनें ही विकास कार्यों का रिकार्ड तोड़ दिया हैं , गांव के लोग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलाकर ग्राम सभा बरठी में विकास कार्यों पर जोर दिया। यहां मंदिरों से लेकर सड़क-रोशनी तक के कई काम कराए गये।
उन्होंने ग्राम सभा बरठी में कराए गए विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें सोनू पटेल की ओर से कराए गए कई कार्यों का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में धार्मिक स्थलों पर टीन शेड लगाने के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर हाई मास्ट और सोलर लाइट की व्यवस्था कराई गई है।
ग्रामीणों ने बताया गया है कि डीह बाबा मंदिर और काली माता मंदिर पर टीन शेड लगवाया गया है। इसके अलावा गांव के अलग-अलग स्थानों पर हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का भी उल्लेखनिय कार्य किया है। गांव के हनुमान मंदिर के पास सोलर लाइट लगाए जाने की जानकारी भी पोस्टर में दी गई है।
मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था
ग्राम सभा बरठी में सार्वजनिक स्थानों को बेहतर रोशनी से जोड़ने के लिए कई जगहों पर हाई मास्ट लाइट, सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया गया है। इससे ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिल रही है।
जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ
ग्रामीण बताते हैं कि विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों से सही सराहन कर रहे है। यहां सैकड़ों परिवारों के राशन कार्ड बनवाने में मदद की गई। वहीं दर्जनों लोगों को वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन दिलाने का भी काम किया गया है। इसके अलावा गांव के 6 परिवारों को शादी अनुदान दिलवाए जाने से परिजन काफी खुश हैं ।
आगे भी जारी रखने का संदेश
पोस्टर में कहा गया है कि इन कार्यों में विधायक, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य का भी योगदान रहा है। साथ ही बरठी के विकास के लिए आगे भी कार्य जारी रखने का संदेश दिया गया है। जारी पोस्टर के अंत में “आपका अपना बेटा भाई सोनू पटेल” के नाम से ग्रामीणों के सहयोग और विश्वास की अपील की गई है। आलम यह है कि चंदौली (बरठी) के सोनू पटेल के बिना ग्राम प्रधान बनें ही विकास कार्यों का रिकार्ड तोड़ने वालों में चर्चा हो रही है।
