अपने ही जन्मदिन पर विधायक को मुबारकबाद की कमी नजर आई सबसे ज्यादा आज सड़क उद्घाटन की चर्चा जोरों पर रही।
- विधानसभा की महिलाओं ने किया सड़क का उद्घाटन
Purvanchal News Print Desk / चंदौली। अपने ही जन्मदिन पर विधायक को मुबारकबाद की कमी नजर आई सबसे ज्यादा आज सड़क उद्घाटन की चर्चा जोरों पर रही।जन्मदिन पर विधायक रमेश जायसवाल ने किया 34.70 लाख रुपये की सड़क परियोजना का स्थानीय महिलाओं द्वारा कराया शिलान्यास।
विकास खंड नियामताबाद के ग्राम सभा चंदाईत में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक रमेश जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 34 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास स्थानीय माताओं बहनों के हाथों करवाया।
यह सड़क राम अवध गोंड की दुकान से शुरू होकर हनुमान मंदिर होते हुए शर्मा बस्ती तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की दैनिक गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।
शिलान्यास बोर्ड तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर विधायक ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम अराजकता फैलाना हो सकता है, लेकिन हम विकास की गति को रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “आज मेरे लिए विशेष दिन है, जिसे मेरे साथ आमजन भी याद करेंगे। विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तरह की बाधा से विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी।”
विधायक के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर व उनके प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों लोगों ने विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सड़क निर्माण की शुभारंभ पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रियंका सोनकर, संतोष देवी, ज्योति जायसवाल, किरन पाण्डे, महेश जायसवाल, अंटू पाण्डेय, धीरज सिंह, भरत सोनकर, मुरार पटेल, शंकर भारती, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
ये भी खबरें पढ़ें :-
