एसआरएम की टीम ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय।एसआरएम की टीम ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मिर्जापुर के एडिशनल सीएमओ डॉ. बीके चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल में साफ- सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रोगों की जांच, बिजली, पेयजल, लेबर रूम, ओपीडी व प्रयोगशाला की व्यवस्थाएं परखीं।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोष जनक मिलीं।टीम ने अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। टीम निरीक्षण में सामने आए बिंदुओं की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
इस दौरान डीसीपीएम डॉ. ओंकार सिंह,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ आशाराम,आनंद शाक्या, मृदुल राय, रोशन अली,सुदामा, ओमप्रकाश चौधरी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
