धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल नईबाजार की प्रस्तुति

सकलडीहा। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालयों में सुबह ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण किया गया। सकलडीहा पीजी कालेज में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, कंपोजिट विद्यालय घरचित अरविंद उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय बरठी, प्रधानाध्यापक चंद्रमौली दीक्षित, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर, चौकी प्रभारी नई बाजार जनक सिंह, प्राथमिक विद्यालय धरहरा ग्राम प्रधान श्वेता सिंह ने झंडा फहराया। 

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

वहीं स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल नई बाजार प्रिंसिपल बीके गुंजन व प्रबंधक अमित गुप्ता, एम्ब्रोशिया अकैडमी ताजपुर डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल भोजापुर, प्रिंसिपल आशुतोष त्रिपाठी, मां भगवती महिला पी जी कालेज दुर्गापुर में एआरटीओ अभिषेक सिंह व प्रबन्धक आशीष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। 

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के रंगों से सजे परिधानों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस दौरान विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) 

ये भी खबरें पढ़ें :-