पूरागणेश गांव की दलित बस्ती का मुख्य मार्ग जलमग्न ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पूरागणेश गांव की दलित बस्ती का मुख्य मार्ग जलमग्न ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पूरागणेश गांव की दलित बस्ती में घुटने तक भर जाने से नाराज ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
 
पूरागणेश गांव की दलित बस्ती का मुख्य मार्ग जलमग्न ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर -- क्षेत्र के पूरा गणेश के दलित बस्ती के लोग सड़क पर घुटने भर पानी में खड़े प्रदर्शन 

चंदौली  : चहनिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाले पूरागणेश गांव की दलित बस्ती में लंबे समय से व्याप्त जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। मुख्य पिच मार्ग से गांव के भीतर जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी घुटने तक भर जाने से नाराज ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य रास्ता काफी निचले इलाके (खाल) में स्थित है। इसके कारण हल्की सी बारिश में भी पूरा मार्ग जलमग्न हो जाता है और यह पानी महीनों तक रास्ते पर ठहरा रहता है। यदि शासन-प्रशासन इस मार्ग पर मिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा बनवा दे, तो गांव के लोगों को इस जलभराव की गंभीर समस्या से स्थायी निजात मिल सकती है।


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि घरों के ठीक सामने गहरा पानी भरा होने के कारण मासूम बच्चों के डूबने का हर समय खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने शासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सड़क को ऊंचा उठाकर पक्का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से बहादुर राम,शुभम, विनोद राम, बंशनारायण, कैलाश, व्यास, चन्दन,रुस्तम, ललितादेवी, मालती देवी, राधिका देवी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-