जिलाधिकारी ने मद्धुपुर वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य जांच अब हर हफ्ते कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मद्धुपुर वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य जांच अब हर हफ्ते कराने के निर्देश

जनपद में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को मद्धुपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मद्धुपुर वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य जांच अब हर हफ्ते कराने के निर्देश

  • वृद्ध जनों की हालत देख डीएम ने लिया निर्णय

चंदौली। जनपद में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को मद्धुपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं का हाल जाना और परिसर की साफ-सफाई व गुणवत्ता का बारीक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित रूटीन के तहत वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत कर भोजन, दवाइयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। सभी आवासियों ने आश्रम में समय पर मिलने वाले गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर पूरी संतुष्टि जताई।

जिलाधिकारी ने मद्धुपुर वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य जांच अब हर हफ्ते कराने के निर्देश

इसके बाद जिलाधिकारी ने बुजुर्गों के शयन कक्ष, रसोईघर (किचन) और पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। मौके पर मौजूद समाज कल्याण अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पूर्व से जारी 10 दिन के बजाय अब प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य टीम द्वारा अनिवार्य रूप से वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-