समाज अच्छे चरित्र के लोगों के साथ चलता है :डॉ. अनिल यादव

समाज अच्छे चरित्र के लोगों के साथ चलता है :डॉ. अनिल यादव

सकलडीहा में दुर्गापुर भगवती पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित किया गया।



पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट , चंदौली। चरित्र समाज का आईना होता है समाज में जिस व्यक्ति का चरित्र साफ़ सुथरी होती है। उसको देखकर समाज उसके पीछे लग जाता है। इससे राष्ट्र की मजबूती साफ दिखाई देती है।

उक्त बातें भगवती पीजी कॉलेज दुर्गापुर सकलडीहा में प्रमुख जनगोष्ठी जो राष्ट्रीय स्वयं संघ के खंड सकलडीहा का कार्य क्रम हो रहा था में डॉ अनिल यादव मुख्य अतिथि पद से प्रमुख जन को संबोधित कर रहे थे।

डॉ साहब ने कैसे राष्ट्रीय स्वयं संघ बना की पूरी कहानी बड़े ही गर्मजोशी से उदाहरण के साथ बताने का काम किया।साथ ही हम भारतीय पुनः गुलाम नहीं बनने पाए।ऐसी स्थिति के लिए सिर्फ एक रास्ता वह है संघ,आप अपने दिल दिमाग पर जोर देकर देखे तो पाएंगे कि हम बटेंगे तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा।

डॉ. हेडगेवार के रास्ते पर चलकर ही देश सुरक्षित हाथों में होगा। आप किसी भी पार्टी में रहे अपना चरित्र बना कर समाज को एक नई दिशा दे सकते है।



अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता धरणीधर मिश्रा ने समाज को अपने पिता स्वर्गीय प्रेम शंकर वाचनालय एवं पुस्तकालय की बात भी उपस्थित प्रमुख जनो के बीच में बताया। 

कहा कि केवल आप आधार कार्ड लेकर आये और कंपटीशन की किताबें फ्री में लीजिए।वकील साहब की बाते उपस्थित जनता के कानो पर विश्वाश ही नहीं हो रहा था।अब जनपद में कोई गरीब बच्चा किताबों की कमी से अपनी पढ़ाई को बीच रास्ते में छोड़ नहीं सकता क्यों कि अब इन गरीबों को ईमान से चरित्रवान मिल गया।

इस मौके पर गुलाब सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह,शिवा जी,दशरथ चौहान,रंजय पाण्डेय,कृष्णा सेठ,नीरज सिंह,सतेंद्र प्रताप सिंह, सोनू पटेल आदि लोगों  उपस्थित रहे।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) ये भी खबरें पढ़ें :-