चन्दौली : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के प्रति अपनी सोच और कल्पना को कैनवास पर उतारा।
कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड नियामताबाद के कम्पोजिट विद्यालय चन्धासी और विकास खण्ड सकलडीहा के प्राथमिक विद्यालय कुछमन सहित अन्य विकास खण्डों के स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बच्चों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।
विद्यालयों के स्तर पर में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया गया है। तहसील स्तर पर विद्यालय स्तर के विजेताओं के बीच अब तहसील स्तर पर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी एवं जनपद स्तर पर तहसील स्तर से शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें देश के विकास के प्रति जागरूक करना है।
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
ये भी खबरें पढ़ें :-
