सकलडीहा: बच्चों को यौन अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, DLSA चंदौली का विधिक शिविर

सकलडीहा: बच्चों को यौन अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, DLSA चंदौली का विधिक शिविर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वावधान में सकलडीहा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित; बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण और अधिकारों की दी गई जानकारी।

सकलडीहा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम

  • बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का दिया सशक्त संदेश

सकलडीहा। बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली के तत्वावधान में सकलडीहा के पी.एल.वी. द्वारा 25 सितंबर 2026 को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में बच्चों को POCSO अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।बच्चों को अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय और बिना हिचक अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। 

उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि गलत व्यवहार को सहना या छिपाना नहीं चाहिए।बच्चों को सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। साथ ही मोबाइल, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सचेत किया गया तथा निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करने की सलाह दी गई।

बच्चों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।” बच्चों को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल देने के लिए प्रेरित किया गया।

(ताज खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-