वॉशिंगटन। ईरान और मिडिल ईस्ट में जारी गंभीर तनाव के बीच एक बेहद संवेदनशील अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के खुलासे ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। इस घटनाक्रम ने दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों—अमेरिका और चीन—को सीधे सैन्य टकराव के मुहाने पर ला खड़ा किया है।
CNN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा अमेरिकी समाचार चैनल CNN की एक विस्तृत खोजी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक शीर्ष गोपनीय इनपुट साझा किया था। इस इनपुट में दावा किया गया कि मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में मौजूद एक चीनी मालवाहक जहाज कथित तौर पर परमाणु हथियार कार्यक्रम (Nuclear Weapon Program) से जुड़े अत्यंत संवेदनशील और खतरनाक उपकरण लेकर जा रहा था।
अमेरिकी सेना वॉर अलर्ट पर, कमांडो ने संभाला मोर्चा खुफिया रिपोर्ट मिलते ही अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पूरे क्षेत्र में मिलिट्री को 'वॉर अलर्ट' पर डाल दिया। समुद्र के बीच में आगे बढ़ रहे उस चीनी जहाज को चारों तरफ से घेरने के लिए तत्काल एक आक्रामक नौसैनिक अभियान शुरू किया गया।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पूरी तरह हथियारों से लैस अमेरिकी कमांडो ने जहाज पर जबरन उतरकर नियंत्रण हासिल करने के लिए पोजीशन ले ली थी, जबकि आसमान में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी फाइटर जेट्स ने तुरंत उड़ान भर ली थी। इस अभूतपूर्व घेराबंदी से समुद्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
