जनपद स्तरीय जेम कार्यशाला का आयोजन, खरीद एवं अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जारी

जनपद स्तरीय जेम कार्यशाला का आयोजन, खरीद एवं अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जारी

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय जेम (Government e-Marketplace) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 

जनपद स्तरीय जेम कार्यशाला का आयोजन, खरीद एवं अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जारी

  • जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
  • विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों व लेखाकारों ने लिया प्रशिक्षण

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / ब्यूरो  चीफ दिवाकर राय चंदौली 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय जेम (Government e-Marketplace) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और सुगम बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जेम पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं तथा सेवाओं की खरीद (Procurement) की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों में शत-प्रतिशत खरीद जेम पोर्टल के जरिए ही की जाए, ताकि वित्तीय पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी धनराशि का सदुपयोग हो सके।


इस प्रशिक्षण सत्र में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ उनके विभागों के लेखाकारों (Accountants) ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों द्वारा प्रोजेक्टर पर जेम पोर्टल पर लॉगिन करने, टेंडर प्रक्रिया, बिड जनरेट करने, भुगतान तथा नए नियमों व दिशानिर्देशों के बारे में विस्तार से व्यावहारिक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने निर्देश दिया कि सरकारी खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग जेम पोर्टल की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।


कार्यशाला में जेम प्रकोष्ठ से आईं जेम कंसलटेंट प्रियंवदा अग्रवाल ने कहा कि जेम पोर्टल से खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है। पोर्टल में हाल ही में कई नई सुविधाएं और तकनीकी सुधार किए गए हैं, जिनसे टेंडरिंग और भुगतान की प्रक्रिया और आसान हो गई है। सभी विभाग सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निसंकोच पोर्टल के माध्यम से सेवाएं और सामग्रियां क्रय करें।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी परितोष मिश्रा, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-